सहरसा। बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आवाहन पर अपने चार सूत्री मांग के समर्थन में सांकेतिक हड़ताल किया गया। वेतन विसंगती को दूर करने, समय पर पदोन्नति, अनुकम्पा पर बहाली एवं अन्य मांगों को लेकर 01 अप्रैल 2024 को व्यवहार न्यायालय सहरसा के सभी श्रेणी के कर्मचारीगण ने विरोध पूर्वक काला बिल्ला लगाया। सभी कर्मचारीगण के द्वारा द्वितीय पाली में अपने कार्य स्थल पर कार्य का निष्पादन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि हमलोगों की उचित मांग है जो कि माननीय उच्च न्यायालय, पटना के स्थाई समिति द्वारा बिहार सरकार को अनुमोदित किया गया है। परन्तु बिहार सरकार के स्तर पर लंबित है, अगर उनको पूरा नहीं किया गया तो पूरे बिहार व्यवहार न्यायालय के सभी श्रेणी के न्यायालय कर्मी 01 जुलाई 2024 से बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आवाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस अभियान में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सचिव शशिभूषण सिन्हा, रंजन कुमार, पुन्या नन्द ठाकुर, ज्योर्तिमय दिवाकर, अंजनी झा, शशि कान्त सिंह, विवेक कुमार, राहुल कुमार, दीपक कुमार, पवन कुमार, चंदन कुमार, सत्यव्रत मिश्रा, विष्णु कान्त एवं अन्य सभी कर्मचारीगण शामिल हुए।
0 Comments