छठी पुण्यतिथि पर याद किए गए बीएनएमयू के संस्थापक कुलपति - डॉ० रमेंद्र कुमार रवि

मधेपुरा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति डॉ० आर के यादव रवि की छठी पुण्यतिथि स्थानीय ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय स्थित स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित कि गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो (डॉ०) कैलाश प्रसाद यादव, अर्थपाल सह डॉ० रवि के पुत्र डॉ० रत्नदीप, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० मनोज यादव, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ० वीणा कुमारी, सीनेट सदस्य डॉ० दीपक कुमार राणा, राजनीतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ० मिथिलेश कुमार और बीएड एचओडी डॉ० जावेद अहमद द्वारा उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसके बाद महाविद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 

    कार्यक्रम का संचालन गणित विभागाध्यक्ष डॉ० गुड्डू कुमार द्वारा किया गया था। वहीं मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर और डॉ० रवि की पुत्री डॉ० मधु नंदा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महिती भूमिका निभाई। उनकी पुण्यतिथि पर टी पी कॉलेज में बिताए गए 40 साल के सेवाकाल को याद किया गया।

    महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० कैलाश प्रसाद यादव और अर्थपाल डॉ० रत्नदीप ने बताया डॉ० रवि टी पी कॉलेज के व्याख्याता से प्रधानाचार्य बने। फिर उन्हें भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। 15 जनवरी 1992 को कुलपति बनने और मात्र 5 महीने के कार्यकाल में ही उन्होंने 101 एकड़ की जमीन विश्वविद्यालय को हस्तांतरित करवाया। जो एक मील का पत्थर साबित हुआ। वहीं वे दो बार क्षेत्र के विधायक, एक बार मधेपुरा लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा के भी सदस्य रहे। उनकी शैक्षणिक यात्रा काफी यादगार रही। जिसमें उन्होंने एक दर्जन से अधिक पुस्तक का लेखन किया। जो मधेपुरा के इतिहास को स्वर्णिम इतिहास बना रहा है। मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ० कुमार गौरव, सीनेट सदस्य डॉ० रंजन कुमार, डॉ० स्वर्णमणि, डॉ० भारती, डॉ० राकेश कुमार, डॉ० मिंटू कुमार मेनन, डॉ० यासमीन रशीदी, डॉ० प्रियंका भारती, डॉ० चंद्रदीप यादव, डॉ० विजय कृष्ण, डॉ० मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ० उपेंद्र यादव, डॉ० सौरभ कुमार, डॉ० संजीव कुमार सुमन, डॉ० मनोज कुमार ठाकुर, डॉ० संजय कुमार, डॉ० शहरयार अहमद, डॉ० श्रेया कर्मकार, डॉ० अनामिका, डॉ० अंकेश कुमार, डॉ० मीनू सोडी, डॉ० रागनी, डॉ० सीमा कुमारी, डॉ० अमीषा भारती, डॉ० विदुषी भारती, डॉ० बंदना, डॉ० संतोष कुमार सेठी, डॉ० वीरभद्र, डॉ० प्रीति कुमारी, डॉ० मनीष कुमार, प्रधान लिपिक नारायण ठाकुर, लेखापाल हामिद राजा, राजीव कुमार रंजन, कामेश्वर यादव, महेश कुमार, विनोद कुमार, संजीव कुमार सुमन, अशोक कुमार अकेला, विवेकानंद यादव, सोनू कुमार , सक्षम कुमार, धीरेंद्र ठाकुर, टेक नारायण यादव, सुशील कुमार गुप्ता, लाल बहादुर यादव, बबलू महतो, गणेश मुखिया, भरत यादव, मोती यादव, सुनील यादव, कैलाश कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, राजेंद्र मल्लिक, मोहन कुमार राम सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments