बनवारी शंकर महाविद्यालय में 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों का मासिक परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित किया जा रहा....


सहरसा। बनवारी शंकर महाविद्यालय में 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों का मासिक परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित किया जा रहा है। बनवारी शंकर महाविद्यालय (इंटर संकाय) के प्राचार्य प्रो० उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि यह मासिक परीक्षा 21 मई से 3 जून तक चलेगी । आज 27 मई को प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई जिसमें लगभग 200 छात्र उपस्थित हुए, वहीं द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। उन्होंने कहा कि 28 मई को अनिवार्य विषय के रूप में उर्दू, मैथिली, संस्कृत आदि विषय रखने वाले छात्रों की परीक्षा होगी जबकि द्वितीय पाली में मनोविज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी। 29 मई को अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। 30 मई को इतिहास और संगीत की परीक्षा होगी। जबकि 3 जून को गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी । उन्होंने कहा कि सभी परीक्षाएं प्रातः कालीन सत्र में आयोजित है।

Post a Comment

0 Comments