सहरसा। युवाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में रोजगार के अवसर सृजित करने हेतु भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) का कियान्वयन किया जा रहा है। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में PMEGP योजनान्तर्गत 181 बेरोजगार युवा युवती को एवं PMFME योजनान्तर्गत 111 युवा युवती ने बैंक से ऋण प्राप्त कर स्वरोजगार की स्थापना की है। PMEGP योजनान्तर्गत उद्योग स्थापना हेतु उत्पादन क्षेत्र में 50 लाख तक का एवं सेवा क्षेत्र में 20 लाख तक का ऋण प्रदान किया जाता है। साथ ही परियोजना राशि के मार्जिन मनी के रूप में 15 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है। योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच के अभ्यर्थी www.KVIC.ORG.IN पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पेनकार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो है। PMFME योजनान्तर्गत सूक्ष्म खाद्य उद्योग के स्थापना एवं मशीनीकरण/ आधुनिकीकरण हेतु ऋण प्रदान किया जाता है। इसमें परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10 लाख रूपये की सीमा के साथ पुंजीगत अनुदान का प्रावधान है। योजना से लाभ प्राप्ती हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के अभ्यर्थी Profme.Mofpi.Gov.in पर अपना रजिस्ट्रशन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन का रसीद या विजली विल है। आवेदन प्रकिया में आवेदकों को आने वाली तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु दिनांक 01.06.2024 से 07.06.2024 तक जिला उद्योग केन्द्र, विश्वकर्मा द्वाला, रेलवे रैक प्वाइंट के नजदीक सहरसा में कैम्प का आयोजन किया जाना है जिसमें बेरोजगार युवा युवती भाग लेकर अपना स्वंरोजगार खड़ा करने के लिए आवेदन समर्पित कर सकते है।

0 Comments