जमीन पर दिए गए बाउंड्रीवाल को अज्ञात लोगों ने तोड़ा...


सहरसा। सदर थाना में आवेदन देकर देवयंती देवी पति प्रभात कुमार झा ने कहा कि कल कोरलाही स्थित मेरे जमीन पर दिए गए बाउंड्रीवाल को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। मेरे जमीन का खाता संख्या 480, खेसरा संख्या 1389 एवं 90, रकवा 2 कट्ठा है। मैंने अपने भूखंड को अमीन से मापी करवाकर अपनी सीमा के भीतर ही बाउंड्रीवाल जुड़वाई थी। लेकिन स्थानीय अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को यह पसंद नहीं आया और मेरे दीवाल को रात के अंधेरे में आकर तोड़ दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments