मंडन भारती कृषि महाविद्यालय में एक दिवसीय सेमिनार-सह-कार्यशाला का आयोजन...


सहरसा । मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, अगवानपुर, सहरसा में एक दिवसीय सेमिनार-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसका विषय मशरूम आधारित उद्यमिता कौशल लिए बाजार से संपर्क विकसित करना है। कार्यक्रम में से सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रायोगिक कार्यक्रम का भी प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किया गया है। कार्यक्रम का उद्‌घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डा० अरूणिमा कुमारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थी के रूप में सहरसा जिला के विभिन्न प्रखंडों के 40 उद्यमी ने भाग लिया। प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों से मशरूम आधारित उद्योग लगाने की अपील की। उन्होंने विभिन्न प्रकार के मशरूम में पाये जाने वाले पोषक तत्वों के साथ ही साथ मशरूम से तैयार विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे, मशरूम अचार, पापर, मशरूम टिक्का, पकौड़ा, सब्जी आदि के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि उद्यमिता एक अच्छा विकल्प है, मशरूम के उत्पादों को बाजार में लाना। मशरूम की खेती के लिए आवश्यक कच्चा माल ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध है। अबतक हमारे देश में 20 से अधिक प्रकार के मशरूम उगाए जा चुके है। यह उद्योग भूमिहीन किसानों एवं महिलाओं के लिए अधिक उपयोगी है। कार्यशाला में डॉ० अरशद अनवर, डॉ० मुकुल कुमार एवं मो० महताब राशिद के अलावा महाविद्यालय के विभिन्न वैज्ञानिकगण एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments