मुंगेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्यवेक्षण गृह से चार विधि विवादित किशोर सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर फरार हो गए। घटना सोमवार कि सुबह तीन बजे की है। इन फरार किशोर में तीन लखीसराय जिले के और एक मुंगेर का रहने वाला है। पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वहीं मुंगेर और लखीसराय एस पी को भी आवेदन दिया है। घटना के बाद सभी भागे हुए किशोर की खोज की जा रही है । लेकिन अभी तक किसी किशोर का पता नहीं चल सका है। इस घटनाक्रम में घायल प्राइवेट गार्ड संजय कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बारे में गार्ड ने कहा कि अधिकारियों ने मीडिया को कुछ बताने से इंकार किया है। जबकि जिला प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और घटना की जांच कि जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार बाल सुधार गृह मुंगेर में बीती देर रात करीब 3 बजे वार्ड नंबर 1 में बंद किशोर टॉयलेट का बहाना बनाया एक नाबालिग किशोर ने नाईट गार्ड संजय कुमार से ताला खोलने को कहा। जब संजय ने ताला खोला तो एक नाबालिग उसके साथ बाथरूम की तरफ गया। जबकि 3 अन्य किशोर ने पीछे से संजय कुमार को गमछा से मुंह बांध कर खूब पिटाई की। फिर उसे बाथरूम में ही बंद कर दिया और चाबी निकाल कर फरार हो गया।

0 Comments