जद (यू) को सांसद तारीक अनवर का शह/ समर्थन...


कटिहार। एनडीए की बनने जा रही सरकार में अच्छे मंत्रालय और अधिक मंत्री पद पाने के लिए जदयू ने कई शर्ते रखी है। जिसमें अग्नि वीर योजना और सी ए ए को लेकर भी समीक्षा की बात रखी गई है। जदयू के द्वारा देश मे चल रही अग्निवीर योजना की समीक्षा करने की मांग पर कांग्रेस ने जदयू का साथ दिया है। जदयू नेता के सी त्यागी ने इस मामले पर अपना बयान दिया था। राजनीतिक सूझबूझ रखने वाले बताते हैं कि बिना नीतीश कुमार के सहमति से उन्होंने ऐसी बात नहीं कही होगी। त्यागी ने प्रधानमंत्री से वर्तमान में चल रही अग्निवीर योजना की समीक्षा करने की मांग की थी। अब इस मामले पर कांग्रेस ने भी उनका साथ दिया है। इस मामले पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक़ अनवर ने कहा है कि देश मे चल रही अग्निवीर योजना की एक बार फिर से समीक्षा होनी चाहिए। क्योंकि यह योजना देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है और युवाओं की भविष्य से जुड़ा हुआ भी। उन्होंने कहा कि देश के युवा इस योजना के आने के बाद से काफी निराश है। चूंकि उनकी यह भावना देश हित से जुड़ी हुई है। इसलिए उनकी भावना को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से इस अग्निवीर योजना की समीक्षा होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments