सहरसा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर +2 भागीरथ उच्च विद्यालय,चैनपुर-पड़री, सहरसा में वृक्षारोपण कार्य किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार साह के निर्देशन में विज्ञान शिक्षक गिरीन्द्र मोहन झा,अवनेश सिंह, डा० रश्मि कुमारी, डा० संजय चौधरी, माधुरी कुमारी, रवि रंजन, दिनेश कुमार , एजाज आलम, विजय झा, दिव्येंद्र मित्रा, प्रीति कुमारी, सुरभि कुमारी, कुमारी निर्मला , रूपश्री , पुस्तकाध्यक्ष राजीव कुमार झा,लिपिक दीपक झा , परिचारी आशा देवी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोशी सेवा सदन आश्रम परिसर में सेवानिवृत प्रधानाध्याक सह वरिष्ठ ग्रामीण भीमनाथ चौधरी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कोशी सेवा सदन के संस्थापक सचिव राजेंद्र भाई ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आश्रम परिसर में प्रति वर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है और इस वर्ष आज से पांच दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम भी प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर यशपाल सिंह, इंदु बहन, सत्यम, शुभम, पुष्पा बहन, निर्भय नारायण, सुमन कुमार मिश्र सहित ग्रामीण उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
`
वहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर रेल कर्मचारियों ने रेल परिसर में बने पार्क में वृक्षारोपण के साथ अपनी जीवन शैली पर्यावरण के अनुकूल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीसीएलआर ललित कुमार सिंह के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम रेल कर्मचारियों ने प्लेटफार्म दो और तीन के बीच स्थित पार्क में बारी-बारी से एक पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया। वही इसके बाद रेल कर्मचारियों ने एक साथ संकल्प लिया कि प्रदूषण पैदा करने वाले उपकरण का इस्तेमाल नहीं करेंगे। साथ ही हर साल एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करेंगे इसके अलावा प्राकृति संसाधनों जैसे पानी बिजली पेट्रोलियम और अन्य संसाधन को बर्बाद होने नहीं देंगे। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार, दिनेश कुमार, सी एच आई चंदन सिंह चौहान, आरपीएफ इंस्पेक्टर वंदना कुमारी के अलावा कर्मचारी मौजूद थे।


0 Comments