सहरसा। नगर निगम द्वारा फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़ने के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के फुटपाथ दुकानदारों के द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स नगर स्तरीय सहकारी समिति सहरसा एवं फुटपाथ दुकानदार संघ वीर कुंवर सिंह चौक के संयुक्त तत्वाधान में फुटपाथ दुकानदार का मशाल जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक से निकलकर थाना चौक, सुपरमार्केट कलेक्टरेट रोड होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर समाप्त हो गया । मशालजुलूस में शामिल दुकानदार फुटपाथ दुकानदारों को अविलंब वेंडिंग जोन घोषित कर बसाने, नगर आयुक्त द्वारा बिना बसाए दुकान हटवाने पर रोक लगाने आदि की मांग कर रहे थे। मशाल जुलूस का नेतृत्व स्ट्रीट वेंडर्स नेता सी एम झा और फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए शंकर कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़ने का काम किया है जो फुटपाथ जीविका संरक्षण अधिनियम की धारा 18 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद(19)(1)जी एवं 21 में दिए गए अधिकार का हनन करने का काम रोजगार छीन कर किया है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए कोई भी निर्णय टीवीसी की बैठकों में लिया जाना है। नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने का निर्णय कर संविधान के मौलिक अधिकारों एवं रोजगार के अधिकारों का उल्लंघन किया है। नगर निगम अविलंब दुकानदारों को बसावे। संगठन के सचिव सीएम झा ने कहा प्रशासन अविलंब उजाड़े गए फुटपाथ दुकानदारों को बसाए। सभा को संबोधित करते हुए नौजवान नेता कुंदन कुमार ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के हित में नगर निगम कम उठावे अन्यथा विरोध जारी रहेगा। मौके पर सागर शर्मा,पवन साह, दीपक कुमार सिंह मिथिलेश कुमार, जीतू रजक, बैजनाथ, मो. अलाउद्दीन, सुधीर साह , राजेश साह, दिनेश साह, घोलट यादव, रणजीत साह, सुधीर यादव, सिकंदर ठाकुर सहित कई दुकानदार शामिल थे।
0 Comments