डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित....

सहरसा। भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सहरसा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर वैश्य समाज द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वैश्य समाज सहरसा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामकृष्ण साह ने कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं, कमजोर एवं वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उन्नयन, आर्थिक विकास, संविधान निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वैश्य समाज के प्रवक्ता राजीव रंजन साह ने कहा कि डॉ० आंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज के जागरण की प्रेरणादायक गाथा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए समाज को नई दिशा दी और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया। महामंत्री संजय कुमार ने कहा कि महान व्यक्तित्वों की ऊंचाई के पीछे उनका संघर्ष छिपा होता है, जिसे समझना आवश्यक है। वहीं, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन चौधरी एवं युवा अध्यक्ष अजीत कुमार अजय ने कहा कि डॉ० आंबेडकर ने शिक्षा को आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना का सबसे सशक्त माध्यम बनाया। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका संकल्प अटूट रहा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संतोष कुमार लड्डू, मीडिया प्रभारी नीरज राम सोनू, शशि सोनी, राजकुमार साह, अमित आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments