अब सुपौल में मुफ्त न्याय की सुविधा और मजबूत, संजय कुमार झा ने स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार..


सुपौल। स्थायी लोक अदालत सुपौल के अध्यक्ष पद पर संजय कुमार झा पूर्व अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश ने योगदान दे दिया है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में वायु, सड़क, जल एवं यात्रियों के परिवहन सेवा, डाक, टेलीफोन, उर्जा, शिक्षा, लोक स्वच्छता, स्वास्थ्य, रक्षा प्रणाली, अस्पताल, बैंकिंग, डिस्पेंसरी सेवा, वीमा-सेवा, भू-संपदा आदि की सुनवाई होगी। इसमें केंद्र या राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य सेवाएँ भी आ सकती है। उल्लेखनीय है कि लोक अदालत में सुलहनीय मामलों का निष्पादन होता है, लेकिन स्थाई लोक अदालत को खास 22 बी (1) के अन्तर्गत सुलहकारी तथा निर्णयात्मक प्रकार्य हैं। इसके अलावे विभिन्न कानूनी पहलू पर भी चर्चा की गई। सुपौल जिले से सम्बन्धित नागरीक अपने शिकायत का निःशुल्क आवेदन स्थायी लोक अदालत में कर सकते हैं। उन्होंने लोक अदालत की भूमिका पर भी विचार व्यक्त किया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो० अफजल आलम, सदस्य डॉ० अरविंद कुमार झा, सदस्य लक्ष्मण कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments