सहरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू का 39 वां दीक्षांत समारोह का आयोजन क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा द्वारा प्रेक्षागृह में किया गया। इग्नू मुख्यालय में दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि भारत के उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन तथा क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो० विवेकानन्द सिंह कुलपति, पूर्णियां विश्वविद्यालय थे। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ० शैलिनी दीक्षित, उप-निदेशक के स्वागत भाषण के साथ किया गया तथा मंच का संचालन ई० शुभम, विभागध्यक्ष, कम्प्यूटर साइंस, राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा द्वारा किया गया। डॉ० मिर्जा नेहाल अहमद बेग, वरीय क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा ने बताया कि 39 वां दीक्षांत समारोह हेतु विश्वविद्यालय में कुल 3 लाख 25 हजार शिक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा में 6 हजार 2 सौ शिक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं। क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा के दीक्षांत समारोह में लगभग 400 से अधिक शिक्षार्थियों को डिग्री प्रदान किया गया। क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा में इस वर्ष रिकॉर्ड लगभग 51,000 नामांकन व रजिस्ट्रेशन हुआ है। क्षेत्रीय केन्द्र सहरसा द्वारा 18 शिक्षार्थी सहायता केन्द्रों के अतिरिक्त 2 नये शिक्षार्थी सहायता केन्द्र कटिहार एवं बनमनखी, पूर्णियां में खोला गया है। 39वाँ दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो० विवेकानन्द सिंह कुलपति, पूर्णियां विश्वविद्यालय द्वारा अपने संबोधन में कहा कि डिग्री लेना सीखने की अन्तिम चरण नहीं हैं। यहां से देश के आई.आई.टी. एन.आई.टी. द्वारा भी कई ऑनलाईन कोर्स के माध्यम से आप अपना स्कील का विकास कर सकते हैं तथा दैनिक जीवन में अपने-आप को अपडेट रख सकते हैं। कार्यक्रम के अन्त में डॉ० प्रवीण प्रलयंकर उप-निदेशक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्रा एवं अभिभावक मौजूद रहे।
0 Comments