डॉ० संजय कुमार बने नए परीक्षा नियंत्रक...

सहरसा। राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में डॉ० संजय कुमार ने परीक्षा नियंत्रक के पद पर अपना कार्य भार संभाल। पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ० अरुण कुमार झा का विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक पद संभालने के बाद महाविद्यालय में यह पद खाली हो चुका था। प्राचार्य प्रो० (डॉ०) गुलरेज रौशन रहमान ने डॉ० संजय कुमार को परीक्षा नियंत्रक पद पर नियुक्ति का आदेश देने के उपरांत नये परीक्षा नियंत्रक के रूप में डॉ० संजय कुमार विधिवत रूप से अपना पद ग्रहण करवाया। महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० संजय कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक पद पर पूर्व से ही अपनी सेवा दे रहे थे। उनकी  कार्य क्षमता का आकलन कर ही महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने यह भूमिका दी है। कार्यभार संभालते हुए नए परीक्षा नियंत्रक ने सफलतापूर्वक संचालन के लिए महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों से सहायता की अपील की। आज ही महाविद्यालय में नए रूटिंन इंचार्ज का प्रभार महाविद्यालय के मैथिली विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ० लक्ष्मी कुमार कर्ण को दिया गया। महाविद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने डॉ० संजय कुमार को परीक्षा नियंत्रक का पद एवं डॉ लक्ष्मी कुमार कर्ण को रूटिंग इंचार्ज का पद संभालने की अपनी अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ० राजीव झा, डॉ० कविता कुमारी, डॉ० शुभ्रा पांडे, डॉ०अमिष कुमार, डॉ० पिंकी कुमारी, डॉ० कुमारी अपर्णा,डॉ० रामानंद रमण, डॉ० लक्ष्मी कर्ण, डॉ० आरती रानी, डॉ० विनय कुमार सिन्हा, डॉ० अरुण कुमार, डॉ० भगवती प्रसाद, डॉ०निशित रंजन, डॉ० सौरभ पांडे, डॉ० अनिल कुमार, डॉ० आलोक कुमार मिश्रा, डॉ० पूनम कुमारी, डॉ० पिंकी कुमारी, डॉ० पंकज कुमार, श्री सुशील कुमार झा, डॉ० सुदीप झा, सुधा कांत झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments