आठ जिलों के 16 परीक्षा केन्द्र पर, इग्नू की सत्रांत परीक्षा 01 जून 2026 से होगा प्रारंभ...


सहरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू की सत्रांत परीक्षा 01 जून से 21 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आवश्यक प्रवेश पत्र इग्नू मुख्यालय द्वारा जारी कर दिया गया है।
जिसे https://ignou.samarth.edu.in डाउनलोड करना है। डॉ० मिर्जा नेहाल अहमद बेग, वरीय क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा द्वारा बताया गया परीक्षा के आयोजन हेतु सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है। क्षेत्रीय केन्द्र, स्तर से सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यतानुसार पर्यवक्षकों की भी नियुक्ति की गई है, जिससे कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराई जा सके। 
    इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा अन्तर्गत 08 जिलों में कुल 16 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें सहरसा में जिला स्कूल सहरसा-8600 ए, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, सहरसा-86001 पी एवं मण्डल कारा सहरसा-86002 डी पूर्णिया में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया -0508, पूर्णिया महिला महाविद्यालय पूर्णिया 86022, एम.एल. आर्य कॉलेज कसबा, पूर्णिया -86019 एवं जी.एल.एम. कॉलेज बनमनखी 86024, कटिहार में डी. एस. कॉलेज कटिहार -0561, एम.जे.एम. महिला कॉलेज कटिहार-86023 एव के.बी.झा कॉलेज कटिहार -0561ए, किशनगंज में मारवारी कॉलेज किशनगंज -86011 एवं एम.एच.ए.एन. डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज -86020, अररिया में अररिया कॉलेज अररिया-86009 फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज-86014 एवं कलावती डिग्री कॉलेज रानीगंज 86015, खगड़िया में कोशी कॉलेज खगड़िया -86007 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। कम्प्युटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के परीक्षार्थी हेतु गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक सहरसा-86001पी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
    आगामी परीक्षा आयोजन के संबंध में आज दिनांक 26.05.2026 को सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों का ऑन-लाईन माध्यम से उन्मुखीकरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें सफल एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन हेतुं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। परीक्षा में भाग लेनेवाले सभी परीक्षार्थियों को जानकारी दी गई है कि कि परीक्षा में इग्नू की वेबसाईट https://ignou.samarth.edu.in से डाउनलोड किया हुआ प्रवेश-पत्र एवं इग्नू द्वारा जारी वैध, शिक्षार्थी परिचय-पत्र अपने साथ अवश्य रखेंगे अन्याथा परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डाउनलोड किए हुए प्रवेश पत्र के निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ेंगे एवं उसका पालन करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त परीक्षा में किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, किताब, लेख अथवा अन्य सामग्री जिससे नकल व कदाचार की मंशा प्रतीत होती है के साथ पकड़े जाने पर नियमानुसार दण्ड के भागी होंगे।

Post a Comment

0 Comments