मंडन भारती कृषि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा मिले : ई० आईपी गुप्ता..

सहरसा। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा सदर विधायक ई० आई पी गुप्ता ने  पटना में बिहार विधानसभा के याचिका समिति की बैठक में भाग लिया। उन्होंने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि कुल पांच विभाग परिवहन, कृषि, शिक्षा, खेल और नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में सहरसा से जुड़े विकास कार्यों की कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।विधायक ई० आईपी गुप्ता ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सहरसा को पूर्णिया के स्थान पर अलग परिवहन प्रमंडल बनाने, शहर में वर्तमान बस अड्डा के स्थानांतरण और आधुनिक बस टर्मिनल निर्माण करवाने, राष्ट्रीय और राज्य के राजमार्गों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने की मांग की। वहीं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सहरसा बस्ती स्थित उर्दू मध्य विद्यालय को पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेड करने और जेईई मेन्स जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की परीक्षा केंद्र पूर्णिया के जगह सहरसा में स्थापित करने का भी मुद्दा उठाया है। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान विधायक ने सहरसा को बाजार समिति निर्माण योजना में शामिल करने और मंडन भारती कृषि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजने और जिले में ग्रामीण हाट को विकसित करने की मांग की। नगर एवं आवास विभाग की समीक्षा करते हुए विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहरसा के लिए राशि की आवंटन 5 दिन के अंदर उपलब्ध कराने, दो माह से अंदर बुडको एवं नगर निगम में सहायक अभियंता की तैनाती एवं वेंडिंग जोन के लिए राशि आवंटन करने को कहा। खेल विभाग की समीक्षा के दौरान हर पंचायत में खेल-कूद को विकसित करने के लिए खेल मैदान बनाने की मांग को भी उठाया है। विधायक आई पी गुप्ता ने बताया कि 137 करोड़ रुपये की लागत से शहर में बनने वाली स्टॉर्म ड्रेनेज परियोजना से जुड़े मामलों में कोर्ट से दो माह के अंदर टेंडर निरस्तीकरण संबंधित आदेश प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा और विधायक ने बताया कि सैटलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान से प्रभावित किसान अपनी जमीन को बिहार राज्य आवास बोर्ड को ही सरकार के स्तर से बेचने की सहमति बनी। दो दिनों में जिला पदाधिकारी को सरकारी आदेश मिलते ही किसान अपनी जमीन बेच सकते है। विधायक ने कहा कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर विभागीय स्तर से सकारात्मक पहल का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि सहरसा में विकास योजनाओं और लंबित समस्याओं का समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत है और आगे भी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments