सहरसा- बिहार तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह एवं स्वागत समारोह का आयोजन स्मार्ट लर्निंग स्कूल सहरसा में किया गया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाया। वहीं मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। महिला मोर्चा के सदस्यों के साथ साथ समाज के वरिष्ठ लोग भी उपस्थित थे। भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष नीरज गुप्ता,डॉ अभिषेक बर्धन,बैजनाथ गुप्ता ,अनमोल साह,कामेश साह,महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वेता कुमारी,कृष्णा गुप्ता, वार्ड पार्षद अनीता देवी, विभा देवी,संतोषी देवी,मुनकी देवी,कंचन कुमारी,प्रीति सुमन, खुशबू देवी,नेहा देवी,सुनीता देवी,सावित्री देवी,किरण गुप्ता, प्रियंका देवी,मोनिका कुमारी,सुधा गुप्ता,सोभा गुप्ता,गुड़िया देवी,कंचन गुप्ता,मुन्नी देवी,संजय देवी,मीन देवी,निर्मला देवी मौजूद थी।
0 Comments