शिक्षक की हत्या, श्रद्धांजलि अर्पित...


सहरसा।‌ अपराधियों ने स्कूल जाने के दौरान एक शिक्षक को गोली मारी दी। जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के पास की है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर अनुसंधान शुरू कर दिया। यह घटना शुक्रवार के सुबह 6.30 बजे की है। जब शिक्षक सरोज कुमार सहरसा से साफाबाद बरियाही स्थित स्कूल जा रहे थे। मृतक की पत्नी रूपा कुमारी ने पति के परिवार वालों पर ही गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाई है। घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक का नाम सरोज कुमार,पिता बालमुकुंद गुप्ता है जो बरियाही का रहने वाला है। जो डेरा लेकर सहरसा में रहते है। जब वे बरियाही स्थित स्कूल जा रहे थे तो उसी दौरान अपराधियों ने रहुआ चिमनी के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी । प्रथमदृष्टया घटना का वजह पारिवारिक विवाद व जमीन का मामला लग रहा है। वहीं 2005 बैच के नियोजित शिक्षक सरोज कुमार अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय साफाबाद में पदस्थापित थे। उनके निधन से सभी शिक्षक हतप्रभ और गमगीन हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए संकुल संसाधन केंद्र मोहन साह आदर्श मध्य विद्यालय बरियाही में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें संकुल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका सम्मिलित हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0 Comments