पटना। निवर्तमान सांसद एवं एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव अपने संसदीय क्षेत्र मसौरी में भ्रमण करने गये थे। वहीं शाम 7:30 बजे यह घटना घटी। रामकृपाल यादव की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी।हालांकि रामकृपाल यादव बाल बाल बच गए। उल्लेखनीय है कि बिहार की राजधानी पटना में शाम 6:00 बजे आठवीं चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। उसके बाद यह बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पाटलिपुत्र सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी थाना क्षेत्र के पिंजड़ी गांव में बूथ से इंस्पेक्शन करके लौटने के समय अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाई। हालांकि, इस घटना में रामकृपाल यादव बाल-बाल बच गए लेकिन एक कार्यकर्ता को चोट आई। जबकि एक कार्यकर्ता का सर फट गया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा बल के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रामकृपाल यादव ने बिहार सर्किल को बताया कि मुझे बूथ पर अवैध तरीके से एक विधायिका के घुसने की सूचना मिली थी। उसी का निरीक्षण कर लौट रहा था। इसी दौरान पिंजड़ी गांव में समर्थकों से मिलने गया था। अचानक पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में ही 20 से 25 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के अलावा फायरिंग भी की गई। गांव के एक समर्थक ने मुझे बचाने की कोशिश भी की। उसे बंदूक के बट से पीटा गया। मैं हमलावरों को नहीं जानता हूं। आज हमारे दो कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है।


0 Comments