प्रचार के अंतिम दिन जदयू एवं राजद के प्रत्याशी ने सहरसा में रोड शो किया...


सहरसा। जिले में तृतीय चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। प्रचार के अंतिम दिन जदयू एवं राजद के प्रत्याशी ने सहरसा में रोड शो किया। इस चिलचिलाती धूप में भी समर्थकों का काफिला चल रहा था। राजद उम्मीदवार प्रो० चंद्रदीप यादव समर्थकों के साथ सहरसा के मुख्य सड़कों पर जनता का अभिवादन करते मधेपुरा के लिए निकल गये। वहीं जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, मंत्री रत्नेश सादा,पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ० आलोक रंजन, विधायक गुंजेश्वर साह के साथ सहरसा के प्रमुख सड़कों पर रोड शो किया। पंचवटी चौक पर पूर्व वार्ड आयुक्त रमेश चंद्र यादव, जितेन्द्र सिंह, शुशील यादव ने अपने समर्थक के साथ जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव का स्वागत किया। फिर प्रत्याशी का काफिला कोशी चौक की ओर निकला और निर्धारित समय में रोड शो समाप्त हो गया। दोपहर में आम लोग सड़क पर कम निकले मगर रोड शो की चर्चा होती रही। लोग काफिले में समर्थकों और गाड़ीयों की संख्या पर चर्चा करते दिखाई दिए। सहरसा में 07 मई को मतदान होना है।

Post a Comment

0 Comments