सहरसा। जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार निर्माण कार्य के लगातार उद्भेदन का यह तीसरा मामला है। सहरसा में लगातार अवैध हथियारों का कारखाना खुल रहा है। पूर्व में भी कई अवैध कारखाना संचालित हो रहे थे। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार अवैध गन फैक्ट्री का उद्वेदन भी किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा अवैध हथियार के रोक के विरूद्ध निरंतर अभियान जारी है। इसी क्रम में सहरसा पुलिस द्वारा लगातार तीसरी बार मिनीगण फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार बीते 27 जून को बसनही थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि बसनही थानान्तर्गत ग्राम-गड़ेरी टोला में मो० नशरूल, पिता स्व० मो० बौकु अपने घर पर अवैध हथियार का निर्माण कर रहा है। वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए थानाध्यक्ष बसनही व अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ ग्राम-गड़ेड़ी टोला में मो० नशरूल के घर पहुंचे तथा उसके घर का घेराबंदी कर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। साथ ही पूर्ण निर्मित एवं अर्धनिर्मित हथियार एवं हथियार बनाने वाला औजार के साथ तीन अभियुक्त को गिरफतार किया गया। इस संबंध में बसनही थाना कांड संख्या-122/24 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गई। उक्त गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। छापामारी के दौरान एक ड्रिल मशीन,तीन देशी कट्टा का अर्धनिर्मित बॉडी,चार लोहे का अर्धनिर्मित बैरल,दो वैस मशीन,एक जिन्दा कारतूस,एक कट्टा का लॉक,तीन कट्टा का घोड़ा, तीन कट्टा का ट्रिगर,छह कट्टा का घोड़ा का स्प्रिंग , तीन कट्टा का चांद,चार कट्टा का हेमर,दो कट्टा का लॉक स्पींग,चार कट्टा के बॉडी का चदरा,चार लॉक का चदरा,एक कट्टा के बॉडी के बैठी,एक कट्टा के बॉडी का फेम,एक रेलवे का लोहे का टुकड़ा,एक ब्लेड सहित आरी,पांच आरी ब्लेड,सात रेती,एक हेण्डल,दस छेनी,बीस ड्रील मशीन,एक पिलास,एक रिंच,एक हथौड़ी,दो बैस का हेण्डल एवं एक लोहे का रड़ बरामद किया गया। इस दौरान मो नशरूल, पिता स्व मो बौकु, साकिन गड़ेरी टोला, वार्ड नम्बर-07 थाना-वसनही, मो सलीम, पिता अब्दुल हक, साकिन मिर्जापुर वर्धा, थाना-मुफस्सिल, जिला-मुंगेर एवं पप्पु यादव, पिता मोलन यादव, साकिन मेपिलपहार तौफिर, थाना-मुफस्सिल, जिला-मुंगेर को गिरफ्तार किया गया। इस छापामारी टीम में बसनही थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला,पुलिस अवर निरीक्षक रामव्रत प्रसाद,अमरेश कुमार, ज्योति कुमारी एवं बसनही थाना पुलिस मौजूद थे। ज्ञात हो कि पतरघट थाना क्षेत्र में पूर्व में की गई छापामारी के दौरान दो मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन हुआ था। साथ ही मौके से ही दो अपराधी की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं गन फैक्ट्री में तैयार हो रहे दर्जनों अवैध अर्ध निर्मित हथियार की भी बरामदगी हुई थी।

0 Comments