
सहरसा। विगत दिनों से नगर निगम द्वारा जनसरोकार कार्य के बदले आयुक्त और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के बीच आरोप प्रत्यारोप से खिन्न होकर युवा कांग्रेस के सदस्यों ने स्थानीय गंगजला चौक पर नगर आयुक्त का पुतला फूंका और आक्रोश व्यक्त किया। युवा कांग्रेस ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर नगर निगम को पटरी पर लाने की मांग की। सहरसा विधान सभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बाबुल सिंह के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि नगर निगम के आयुक्त और जनप्रतिनिधि खुद को मदारी और जनता को मूर्ख समझने का भूल ना करें। विगत छः महीने से नगर निगम द्वारा जनसरोकार का एक भी कार्य नहीं हुआ है सिर्फ मन माफिक बिल का भुगतान कैसे हो इसके लिए नगर निगम नहीं बना है। सफाईकर्मी का भुगतान को लेकर चल रहे हड़ताल के लिए सीधे तौर पर कौन जिम्मेदार है। इसे मेयर और आयुक्त संयुक्त रूप से सार्वजनिक करें। साथ ही साथ यह भी स्पष्ट करे की संसाधन से परिपूर्ण नगर निगम क्षेत्र की जनता समस्या के मकड़ जाल में फंसे क्यों है ? मौके पर उपस्थित युवा कांग्रेस के प्रदेश नेता अनूप कामेश ने कहा कि सहरसा नगर निगम के अकर्मण्यता के कारण इस वर्षात में भी शहर का नारकीय हाल होगा। इसकी जिम्मेदारी कौन लेंगे ? आयुक्त और मेयर सार्वजनिक करें। इस मौके पर युवा कांग्रेस के सन्नी ठाकुर, विकाश पिंटू, मोहम्मद गुड्डू, संदीप कुमार, रमेश ठाकुर, रविशंकर, राजेश कुमार, कारण मल्लिक, पप्पू कुमार, नीतीश कुमार, मंशु यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे।
वहीं सफाई कर्मचारियों ने अपने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर नगर निगम में अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। जिसके कारण शहर की साफ-सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह गंदगी व कचरे का भंडार जमा हो रहा है। नगर निगम आयुक्त के मनमाने तरीके से काम करने के कारण मानसून की बारिश के आगमन के बीच जलजमाव की संभावित समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो सका है। इसी बीच सफाई कर्मियों ने 3 महीने से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय में बुधवार से तालाबंदी कर दी है। आउटसोर्स सफाई कर्मचारी ने बताया कि हम लोग पूर्व एजेंसी के माध्यम से कार्य कर रहे थे। लेकिन अचानक से बिना एजेंसी का निविदा रद्द किए दूसरे एजेंसी को भी नियुक्त कर दिया। हमलोग नगर में सफाई कर रहे हैं मगर हम लोगों का वेतन भुगतान तीन माह से बंद है। जिसके कारण हम सफाई कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी एवं घर परिवार चलाने बहुत कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारी को इस संबंध में कई बार आवेदन दिया गया है जिसका कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर अब तक कोई वार्ता नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हम लोगों की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो हम लोग बाध्य होकर मल मूत्र विसर्जन अभियान चलाएंगे।
0 Comments