पप्पू यादव ने तय किया डॉक्टरों का शुल्क ---


पूर्णियां । राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पूर्णिया के सांसद बनने के बाद एक्शन में आ गए हैं। पूर्णिया के स्वास्थ्य सेवा में चलेगा पप्पू यादव का तय किया गया शुल्क।अब पप्पू यादव ने जो तय किया है डाक्टरों का फीस वह लागू होगा। पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब पूर्णिया में फिजिशियन डाक्टर का फीस 500 रुपया, वहीं सर्जन डाक्टर का फीस 300, एक्स-रे का 200 और सीटी स्कैन का 1200 रूपया लिया जायेगा । इतना ही नहीं डाक्टर दुबारा फीस एक माह के बाद लेंगे और यह सभी सुविधाएं गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए है। गरीब लोगों को पहले पूर्णिया सांसद के कार्यालय आना होगा उसके बाद सांसद कार्यालय पत्र देंगे। इसके बाद मरीज को पप्पू यादव के द्वारा तय किए गए सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भी लिखा है।

Post a Comment

0 Comments