बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का तख्तापलट...


पटना। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दी है। कई दिनों से बांग्लादेश में सरकार के खिलाफ में आंदोलन चल रहा था। आंदोलनकारियों की मांग थी थी बंग्लादेश मुक्ति संग्राम सेनानी के लोगों का आरक्षण कम किया जाए। परीक्षा में मेरिट से आनेवाले लोगों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाय। इस आंदोलन में 300 लोगों की मौत हुई। सेना ने गोली चलाने से मना कर दिया। आन्दोलन कर रहे लोग प्रधान मंत्री आवास में घुस गए। कुछ देर पहले ही सेख हसीना हवाई जहाज से निकल गई। वे भारत के गाजियाबाद हिंडेन हवाई अड्डा पहुंची। वहां तेल भरवाने के बाद लंदन या अरब देश जा सकती हैं। लंदन में उनका घर भी है। भारत से शेख हसीना के अच्छे संबंध रहे हैं। भारत सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं बंग्लादेश में सेना ने कमान संभाल लिया है।

Post a Comment

0 Comments